बरौली: बरौली थाना परिसर में दो युवकों ने थाना प्रभारी सहित दो पुलिस पदाधिकारी के साथ की मारपीट, दोनों आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
बरौली थाना परिसर में अपनी समस्या लेकर आए कुछ लोगों ने थाना प्रभारी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। वही मारपीट की घटना के दौरान जख्मी थाना प्रभारी को बचाने आए एक दारोगा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वही जख्मी पुलिस पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी कर पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे सोमवार को जेल भेज दिया गया।