जगदलपुर: छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का झंकार टॉकीज चौक में हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात् आज बुधवार को रात 8 बजे प्रथम बार जगदलपुर पहुंचे श्रीनिवास राव मद्दी का नगरवासियों और भाजपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसी कड़ी में झंकार टॉकीज चौक में नगर वासियों के द्वारा श्रीनिवास राव मद्दी का स्वागत किया गया।जहां यदु परिवार द्वारा 95 किलो लड्डू से श्रीनिवास राव मद्दी को तौला गया।