लखीसराय। 33वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय परिसर को आकर्षक रूप देने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार की पूर्वाह्न 11:30 पर समाहरणालय परिसर में स्थानीय कारीगरों द्वारा विद्युत सजावट (लाइटिंग) का कार्य तेजी से किया जाता देखा गया।