गुन्नौर: गांव धनारी पट्टी बालू शंकर में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालू शंकर में रविवार शाम कारी 5 बजे हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से सड़क किनारे रखी लकड़ी और कूड़े के ढेर में आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ की टहनियां हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।