मंडला: मानसून ने दी दस्तक, शहर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लंबे इंतजार के बाद बरसे मेघ
Mandla, Mandla | Jun 26, 2026 लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे मानसून ने मंडला जिले में दस्तक दे दी। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर होते-होते घनघोर काले बादलों ने पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद तेज बारिश शुरू होने से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश शुरू होते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।