शिकोहाबाद: डॉ. रिजुल अग्रवाल ने जागरूकता से जगाया आत्मविश्वास, मासिक धर्म पर बालिकाओं को खुलकर जीने का संदेश दिया
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद – महिला शक्ति द्वारा पं. जगदीश प्रसाद उपाध्याय सरस्वती बालिका विद्यालय में बुधवार सुबह 11 बजे करीब आयोजित मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिजुल अग्रवाल ने छात्राओं को मासिक धर्म को सामान्य प्रक्रिया बताते हुए इससे जुड़े संकोच को छोड़ने और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।