डुमरा: सीतामढ़ी के मधुबन में बदहाल सड़कें और जलजमाव से जनजीवन बेहाल, बुनियादी सुविधाओं की मांग तेज
सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के मधुबन मोहल्ले में बदहाल सड़कें, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। कीचड़ और गंदगी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।