डुंडा: डीएम ने पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए अधिकारियों को दिए आदेश
रविवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागर डीएम प्रशांत आर्य ने पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली।बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों और सुचारु संचालन को लेकर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। डीएम आर्य ने पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।