रौन: जिले में 30 जुलाई तक 297.7 मिमी बारिश दर्ज, गर्मी से लोगो को मिली राहत, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Ron, Bhind | Jul 30, 2026 भिंड। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। भू-अभिलेख विभाग के अनुसार 1 जून से 30 जुलाई तक जिले में कुल 297.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।यह जानकारी गुरुवार शाम करीब 4 बजे भू-अभिलेख विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को दी।