शाहगंज: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर खुटहन में जनकल्याणकारी शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक मुख्यालय सभागार में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।