दतिया नगर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दावा: कोई भी कांग्रेसी बीजेपी में शामिल नहीं, पूर्व गृह मंत्री फैला रहे भ्रम
कमेटी अध्यक्ष अशोक दागी बगदा ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा दावा किया है उनका कहना है कि कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता या पदाधिकारी भाजपा में शामिल नहीं हुआ है, पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का नाम लेकर उन्होंने कहा कि वह अपनी ही पार्टी को भ्रमित कर रहे हैं और ऐसा टिकट के लिए किया जा रहा है । भाजपा के लोगों को ही भाजपा में शामिल कर रहे हैं ।