कानपुर: सीटीआई चौराहे पर एक ढाबे में नॉनवेज खाना परोसने के विरोध में युवक की पिटाई, पीड़ित युवक का आपबीती बताते वीडियो आया सामने
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीटीआई चौराहेके एक ढ़ाबे पर रविवार 4 बजे नॉनवेज खाना परोसने की विरोध में युवक की पिटाई कर दी गई।पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे शाकाहारी खाना बताकर मांसाहारी खाना परोसा गया जिसके द्वारा उसका विरोध किया गया।तो होटल मलिक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की।पीड़ित युवक का वीडियो सोशल मीडियामें वायरल हो रहा है।