कानपुर: फजलगंज में टेंपो पलटने से चालक की मौत, बेटी के जन्मदिन पर जल्दी घर लौटने की बात कहकर निकला था
फजलगंज में स्कूटी सवार वृद्ध गलत दिशा में आ रहे थे जिनको बचाने के चक्कर में रविवार सुबह 11 बजे टेंपो पलट गया।दुर्घटना में चालक 42 वर्षीय गुड्डन की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया मृतक की बेटी का आज जन्मदिन था और वह जल्दी घर वापस आने के लिए कहकर घर से निकला था।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।