कानपुर: ग्वालटोली पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गैंग को किया गिरफ्तार, करंट से मरे दोस्त को गंगा में फेंकने का आरोप
ग्वालटोली पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर शान अली,असलम और विशाल को रविवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है।एडीसीपी महेश कुमार ने बताया की बीती 26 अक्टूबर को इसी गैंग के हिमांशु की करंट में चपेट में आने से मौत हो गई थी।इनसे पूछताछ की गई तो बताया हिमांशु ट्रांसफार्मर चुराते वक्त करंट की चपेट में आकर मर गया था इसके बाद उसको गंगा में फेंक दिया था।