कानपुर: जिला कारागार में भाई दूज के अवसर पर विशेष इंतजाम, बहनों ने भाइयों को किया टीका
रविवार सुबह 10:00 बजे से जिला कारागार में बंद कैदियों से भाई दूज के अवसर पर मिलने के लिए उनकी बहनें जिला कारागार पहुंचने लगी। जिला कारागार अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि भाई दूज के अवसर पर 180 प्रार्थना पत्रों के आधार पर बहनों को उनके भाइयों से मिलवाया गया। सभी बहनों ने टीका किया। इस दौरान जिला कारागार में विशेष इंतजाम भी किए गए थे।