कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चंद्रशेखर आजाद रावण ने बातों-बातों में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का किया समर्थन
रविवार सुबह 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने बातों बातों में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का समर्थन किया। इसके पहले चंद्रशेखर आजाद रावण पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को अपना भाई बता चुके हैं। उन्होंने कहा उनका नारा है पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे, साथ-साथ चलेंगे।