सिहोरा: सिहोरा तहसील में आंधी, तूफान और बारिश से तबाही, पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित
सिहोरा तहसील में तेज आंधी, तूफान, बारिश ने कोहराम मचा दिया। जिसके कारण हजारों पेड़ धरासाही हो गए। वहीं कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए। लोगों के घरों में बने टीन सेड उखड़ कर दूर जा गिरे। यह तूफान गुरुवार शाम 6:00 से लगभग 2 घंटे तक लगातार चलता रहा। इसी आंधी तूफान में कई घटनाएं भी घटित हो गई। वहीं विद्युत सप्लाई भी लगभग दो घंटे तक बंद रही और ग्रामीण क्षेत्र में