कटोरिया: सूईया रोड कटोरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की हुई मौत
Katoria, Banka | Aug 1, 2026 कटोरिया बाजार के सूईया रोड में शनिवार दोपहर को अज्ञात दुपहिया वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान रात करीब 9:30 बजे रतैनडीह गांव के मन्नू राय की पत्नी श्यामा देवी रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया।