मंडुवाडीह में लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने को लेकर युवक पर भरे बाजार किया गया हमला, वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित विश्वनाथ गार्डन के समीप सोमवार की रात शिवदासपुर निवासी दीपक गिरी नामक युवक पर अचानक से आधा दर्जन की संख्या में हमलावरों ने बुरी तरह से हमला कर दिया. आरोप है कि चार पहिया वाहन से आये हमलावरों ने हॉकी व अन्य सामनों से लैस युवक पर हमला कर दिया. जिससे वो लहूलुहान हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।