रामपुर मनिहारन: नानौता में दिल्ली हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, हादसे में चार लोग घायल, चालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
नानौता के दिल्ली मार्ग पर गांव बाबूपुरा के निकट गुरुवार दोपहर 1 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 और पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी सरवरी पत्नी नुसरत अपने बच्चों के साथ ई-रिक्शा से कैराना रिश्तेदारी में जा रही थीं।