रफीगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोटवारा में चला ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार को रफीगंज प्रखंड की ग्राम पंचायत कोटवारा में ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना था। अभियान का संचालन स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्लास्टिक अपशिष्ट