नरहरपुर: जिला पंचायत CEO ने चार व्यक्तियों को पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की
राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत् जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल द्वारा जिला अंतर्गत चार व्यक्तियों को पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेशानुसार प्रमोद कुमार मंडावी पिता स्व.दल्लूराम मंडावी ग्राम बादल निवासी विकासखण्ड नरहरपुर,श्रीमती सत्यवती मरकाम पति स्व. आत्माराम मरकाम समेत अन्य को नियुक्ति दी.