नरहरपुर: जनपद पंचायत नरहरपुर में अधिकारी कर्मचारियों की विधायक ने ली बैठक
कांकेर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक आशाराम नेताम ने आज नरहरपुर जनपद पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों की समीक्षा बैठक ली। और विधायक आसाराम नेताम ने बैठक लेकर नरहरपुर जनपद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेकर कार्यों में गति लाने व तय सीमा में कार्य पूर्ण करने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया।