जिले में 01 जून से अब तक 938 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सर्वाधिक वर्षा भानुप्रतापपुर तहसील में 103.2 मिलीमीटर तथा सबसे कम चारामा तहसील में 7.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।