नरहरपुर: जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त तक
जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2024-25 एवं 2024-26 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त तक आमंत्रित की गई है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in के ऑनलाइन एप्लीकेशन 2024 पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते है.