नरहरपुर: उचित मूल्य की राशन दुकान को ग्राम सोनपुर में संचालित करने की मांग
नरहरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बुदेली के आश्रित ग्राम सोनपुर में राशन दुकान संचालित करने की मांग। ग्राम सोनपुर के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ग्रामीणों ने कलेक्टर से ग्राम सोनपुर में बने राशन दुकान भवन पर संचालित करने की मांग की है। वर्तमान में बुदेली पीडीएस गोदाम में राशन संचालित हो रहा है।