अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में दहेज के लिए हैवानियत, विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, मायके में घुसकर फिर किया हमला
थाना न्यूरिया क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां दहेज की मांग ने एक विवाहिता की जिंदगी को नरक बना दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष दो लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता रहा ।यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान भी महिला को इलाज नहीं मिला, जिससे नवजात की मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर हो गई।