हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सीवर ओवरफ्लो से घरों में घुस रहा गंदा पानी, सफाई व्यवस्था बदहाल
जंक्शन क्षेत्र के वार्ड 55, 56 और 57 के निवासियों का जीवन लंबे समय से असुरक्षित और परेशानियों भरा हो गया है। कॉलोनियों में अधिकतर सीवर चैम्बर ब्लॉक हो चुके हैं, जिसके कारण गंदा पानी गलियों में भरकर घरों में प्रवेश कर रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि बदबूदार वातावरण और मच्छरों की भरमार ने उनका जीवन नारकीय बना दिया है।