गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले 3 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाजिस, ईशांत शर्मा और विक्की उर्फ विकास नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को ग्रीन बेल्ट विस्टा कालोनी के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 2 हाथ के कड़े, 1 जोड़ी पायल सफेद धातु, 1 अंगूठी पीली धातु व 1000 रुपये बरामद हुए हैं।