गाज़ियाबाद: मधुबन बापू धाम थाने की हवालात में निकला कोबरा सांप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
थाना मधुबन बापूधाम में गुरुवार सुबह जब सफाईकर्मी थाने की हवालात की सफाई करने के लिए पहुंचा तो उसको एक कोने में काले रंग का कोबरा सांप दिखाई दिया। इसके बाद पूरे थाने परिसर में हल्ला मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और कोबरा सांप को वहां से रेस्क्यू करके जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया।