गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ क्षेत्र में पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ बुलेट सवार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
गुरुवार को थाना टीलामोड़ क्षेत्र के भोपुरा इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा बुलेट सवार युवक पेट्रोल भरवाकर मौके से फरार हो गया। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ये पूरी घटना कैद हो गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी बुलेट सवार युवक की तलाश में जुट गई है।