गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस ने धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
थाना खोड़ा पुलिस ने धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गुरुवार दोपहर को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, इस संदर्भ में खोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा युवक को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।