मुगलसराय: मुगलसराय में ‘अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह’ की शुरुआत, जागरूकता कार्यक्रम 20 अप्रैल तक चलेंगे
मुगलसराय में उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे को ‘अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह’ की शुरुआत की। यह अभियान 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों व अस्पतालों में फायर सेफ्टी जागरूकता, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभाग ने आग लगने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करने की अपील की है।