महोबा: चरखारी में दो साल पुरानी पत्थरगड्डी उखाड़ने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग
Mahoba, Mahoba | Jun 2, 2026 अमरगंज निवासी गौरव कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर दो साल पुरानी वैध पत्थरगड्डी उखाड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर की गई पत्थरगड्डी हटाकर अन्य काश्तकारों को अधिक भूमि पर कब्जा दिलाया गया। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच और नई पैमाइश टीम गठित करने की मांग की है।