देवबंद: नागल महिला अस्पताल में हरियाणा टीम की छापेमारी से हंगामा, भाकियू ने अस्पताल को घेरा, कर्मचारियों के शोषण का लगाया आरोप
सहारनपुर के नागल में रेलवे रोड स्थित एक महिला अस्पताल में लिंग जांच की शिकायत को लेकर पहुंची हरियाणा के सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम की कार्रवाई के बाद हंगामा खड़ा हो गया। टीम ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया गया कि टीम एक दंपति की कार का पीछा करते हुए अस्पताल पहुंची थी, जो यहां अल्ट्रासाउंड कराने आया था।