हनुमानगढ़: नवनियुक्त एसपी ने कार्यभार संभालते ही अवैध हथियारों पर किया प्रहार, 5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पिस्टल सहित गिरफ्तार
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के कार्यभार ग्रहण करते ही जिले में अवैध हथियारों और वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी अभियान के तहत हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश नरेश कुमार भादू को एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।