कैथल: ACB ने जमीन की निशानदेही के नाम पर ₹500000 की रिश्वत लेते कानूनगो और बिचौलिए को गिरफ्तार किया
एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने लैंड इक्वीजन विभाग पंचकुला के कानूनगो तथा एक दलाल को जमीन की निशानदेही देने के लिए पांच लाख की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों काबू किया है। टीम ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे पांच लाख की राशि बरामद कर ली गई है। टीम द्वारा जब उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी की रंग