कैथल: विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्य हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाते हैं
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संविधान-सभा द्वारा संविधान अपनाए हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस बार देश में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान शुरू किया गया है। संविधान में ही देश के सिद्धांत और उसको चलाने के तौर तरीके होते हैं। संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का अहसास करवाता है ।