कैथल: ADJ कैथल की अदालत ने गांव काैल के सुल्तान सिंह हत्याकांड में चार दोषियों को सुनाई उम्रकैद, लगाया जुर्माना
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. नंदिता कौशिक की अदालत ने एक युवक की हत्या के मामले में 4 दोषियों को उम्रकैद तथा 45-45 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा ना करने पर 5-5 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। इस बारे में 17 मई 2022 को थाना ढांड में धारा 364, 302, 201, 120-बी, 34 आईपीसी के तहत केस नंबर 101 दर्ज किया गया था।