लोहरदगा: हिसरी गांव की विकलांग महिला पहुंची उपायुक्त कार्यालय, अबुआ आवास योजना के तहत घर मुहैया करवाने को लेकर लगाई गुहार
बीते 4 वर्षों से हिसरी गांव की विकलांग महिला पक्का मकान के लिए पंचायत से लेकर ब्लॉक तक चक्कर लगा रही है। लेकिन अब तक कोई भी आवास का लाभ नहीं मिलने से तंग हर कर 31 जनवरी 2024 को उपयुक्त कार्यालय लोहरदगा पहुंची और अपना पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई। इसके साथ और अन्य महिलाएं भी आवास एवं विधवा पेंशन को लेकर उपयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपी है।