लोहरदगा: भारतीय सेवा में भर्ती होना देश की सेवा का बेहतर मौका -डीसी
भारतीय सेना में भर्ती होना देश की सेवा के लिए एक बेहतर मौका होता है। राष्ट्रसेवा से बढ़कर कुछ नहीं। युवा हमेशा राष्ट्र प्रथम की सोच लेकर आगे बढ़ें। तभी वह गौरव शिखर को छू सकेंगे, देश सशक्त होगा। उक्त बातें सेना भर्ती कार्यालय रांची द्वारा भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के जरिये भर्ती प्रक्रिया को लेकर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने कही ।