लोहरदगा: ग्राम कुर्से में चौकीदार मेघराज उरांव के अंतिम संस्कार में पहुंचे झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव
लोहरदगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्से के चौकीदार मेघराज उरांव का निधन कल हो गया था।वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। आज झारखंड राज दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव समसुल अंसारी के नेतृत्व में लोहरदगा थाना एवं कुडू थाना के चौकीदारों ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिए,उनका अंतिम संस्कार कुर्से गांव के अस्मशान घाट में किया गया।