महोबा: दाऊपुरा मुहाल के एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 2, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के दाऊपुरा मुहाल निवासी 31 वर्षीय राहुल पुत्र पप्पू सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे जैसे ही फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए। परिजन गंभीर हालत में फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।