गोला: गोरखपुर के उरुआ बाज़ार थाना क्षेत्र के चचाई राम में मिले महिला के शव पत्नी का शव समझ कर दिया था अंतिम संस्कार
Gola, Gorakhpur | Jun 23, 2024 उरुवा बाजार इलाके में 19 जून को जिसकी हत्या कर फेंके गए शव को बांसगांव के उस्का बाजार निवासी रामसुमेर (60) ने पत्नी फूलमती (40) का बताकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह झांसी में जिंदा मिली। शनिवार को इस हत्याकांड में नया मोड़ आने के बाद पुलिस भी परेशान है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर जिसका शव मिला, वह कौन थी। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।