गोला: उरुआ कस्बे के चचाईराम के सिवान में महिला के शव मिलने के बाद हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए उरुआ पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी
Gola, Gorakhpur | Jun 22, 2024 उरुआ कस्बे के चचाई राम के सिवान में 19 जून को बांसगांव की महिला का शव मिलने के मामले में अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। सीओ गोला रत्नेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।