गोला: बड़हलगंज में अवैध मिट्री खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली को नायब तहसीलदार ने पकड़कर तहसील ले जाकर किया सीज
Gola, Gorakhpur | Jun 23, 2024 गोला तहसील क्षेत्र के बड़हलगंज में अवैध मिट्री खनन कर रही तीन ट्रैक्टर ट्राली को नायाब तहसीलदार ने पकड़कर तहसील ले जाकर सीज कर दिया। नायब तहसीलदार पंकज अपने सहयोगियों के साथ अवैध खनन की सूचना पर क्षेत्र के नरहपुर, अहिरौली गांव पहुंचे। जहां अवैध मिट्टी खनन कर आ रहीं ओझौली निकट एक व पटना चौराहे पर दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर तहसील ले जाकर सीज कर दिए।