मुंगेर: NH-80 पर भीषण त्रिकोणीय हादसा, दो ट्रक पलटे और स्कार्पियो चकनाचूर; घंटों जाम के बाद यातायात बहाल
Munger, Munger | Jul 11, 2026 मुंगेर में एनएच-80 पर तेलिया तालाब के समीप शुक्रवार देर रात हुए भीषण त्रिकोणीय सड़क हादसे में दो ट्रक और एक स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके चक्के तक निकल गए। वहीं, दोनों ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गए। राहत की बात यह रही कि इतने भीषण हादसे के बावजूद किसी की जान नहीं गई।