ब्यौहारी: गोपालपुर से रेत का अवैध परिवहन करने के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त, चालक हुआ गिरफ्तार
रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन लगातार जारी है फिर एक बार देवलौंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया है कि चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस ने शनिवार की सुबह 8:00 बजे दर्ज किया है।