रविवार को पवारखेड़ा पुलिया के पास संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा यात्री बसों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आरटीओ प्रमोद कापसे एवं परिवहन उपनिरीक्षक शिवानी मुकाती ने किया। जांच के दौरान बसों में अग्निशामक यंत्र, इमरजेंसी द्वार, मेडिकल बॉक्स, पैनिक बटन सहित वैध दस्तावेजों की जांच की गई।