देहरादून: क्लेमेंटाउन थाना पुलिस ने आशारोडी चेक पोस्ट, देहरादून में चलाया चेकिंग अभियान, नशे की रोकथाम के लिए की वाहनों की चेकिंग
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश पर क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने एएनटीएफ की टीम के साथ मिलकर आशारोड़ी चेक पोस्ट देहरादून में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों रोडवेज की बस, टैक्सी, प्राइवेट वाहनो आदि की सघनता से चेकिंग की गई। पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।